लिंग(Gender) क्या है? लिंग के कितने भेद होते हैं उदाहरण सहित जानें? हिंदी व्याकरण

लिंग क्या है?

संज्ञा के जिस रूप से  पुरुष जाति का है या स्त्री जाति के होने का पता चले उसे लिंग कहते हैं।

उदाहरण -लड़का लड़की आदमी औरत 

लिंग तथा इसके भेद हिंदी में

लिंग के  दो भेद है –

  1. पुलिंग
  2. स्त्रीलिंग

(1) पुलिंग -जिस संज्ञा शब्द से उसके पुरुष होने का बोध होता है उसे पुल्लिंग कहते हैं ।

उदाहरण – घोड़ा ,लड़का, छात्र, बैल आदि 

(2) स्त्रीलिंग -जिस संज्ञा शब्द से उसके स्त्री होने का बोध होता है उसे स्त्रीलिंग कहते हैं ।

उदाहरण – घोड़ी, लड़की, छात्रा ,गाय आदि 

इसे भी पढ़ें – छंद किसे कहते हैं? इसके कितने अंग और भेद होते हैं? 

लिंग निर्माण संबंधी नियम

 पुलिंग रहने वाले शब्द

  1. दिनों के नाम – सोमवार, मंगलवार ,बुधवार, शनिवार, आदि 
  2. महीनों के नाम – मार्च-अप्रैल 
  3. ग्रहों के नाम –  शुक्र शनि मंगल  आदि
  4.  देशों के नाम  – भारत चीन अमेरिका रूस जापान आदि  
  5. पर्वतों के नाम – हिमालय ,एडीज, विंध्य नीलांचल आदि
  6.  रत्नों के नाम – पन्ना, हीरा,  मूंगा, मोती आदि 
  7. धातु के नाम – तांबा ,लोहा, सोना , पीतल आदि 
  8. शरीर के अवयव – कान, मुंह  दात,मस्तक, अंगूठा नाखून, पाव, हाथ आदि 
  9. अनाज के नाम – चना ,गेहूं ,चावल, धान, बाजरा ,तिल आदि 
  10. पेड़ के नाम – पीपल, रबड़ ,चीड़ ,आम ,शीशम, अमरूद आदि 
  11. द्रव्यों के नाम – पानी , घी ,तेल, दही, काढ़ा आदि 

स्त्रीलिंग रहने वाले शब्द

  1. नदियों के नाम – गंगा, यमुना, सतलुज, ताप्ती ,नर्मदा ,सरस्वती आदि
  2. लिपियों के नाम – देवनागरी ,रोमन, गुरुमुखी।
  3. बोलियों के नाम – हिंदी ,अरबी, फारसी ,अंग्रेजी
  4. तिथियों के नाम -प्रथमा, द्वितीया ,चतुर्थी ,पूर्णिमा 
  5. भाषाओं के नाम – हिंदी ,तमिल ,मराठी ,पंजाबी, अंग्रेजी
  6. झीलों  के नाम – विक्टोरिया झील 
  7. नक्षत्रों के नाम – अश्विनी,  रोहिणी आदि
  8. खाने पीने की चीजें – कचौड़ी ,पूरी ,खीर ,दाल, चपाती, खिचड़ी ,रोटी, दाल, सब्जी ।
  9.  बनीये कि दुकान की चीजें – इलायची, मिर्च, दालचीनी, हल्दी ,केसर आदि

लिंग पहचानना

जिस शब्द का लिंग ज्ञात करना हो उसका बहुवचन रूप बना ले बहुवचन रूप के अंत में यदि ‘आं’ या ‘ऐ’  आ रहा है तो वह शब्द स्त्रीलिंग है और यदि ‘आ’ या ‘ऐ’ नहीं आ रहा तो वह शब्द पुल्लिंग है।

शब्दबहुवचनलिंग
भवन भवन पुलिंग 
बातबातेंस्त्रीलिंग
कोशिशकोशिशस्त्रीलिंग
खिडकीखिड़कियांस्त्रीलिंग
इमारतइमारतें स्त्रीलिंग
पंखापंखेपुलिंग
पुस्तकपुस्तकेंस्त्रीलिंग
पहाड़पहाड़पुल्लिंग
दरवाजादरवाजेपुलिंग
अखबारअखबारपुलिंग
स्कूलस्कूलपुलिंग
हवाहवाएस्त्रीलिंग 
पत्तापत्तापुलिंग 

वाक्य प्रयोग द्वारा लिंग निर्माण

(1)क्रिया द्वारा –

उदाहरण –

  • गाय खाती है ।(खाती- स्त्रीलिंग)
  •  बैल खाता है।( खाता- पुल्लिंग) 

(2) विश्लेषण द्वारा-

 उदाहरण –

  • गाय उजली है (उजली- स्त्रीलिंग) 
  • बैल उजला है( उजला -पुलिंग )

( 3)सर्वनाम द्वारा 

उदाहरण

  • गाय मेरी है (मेरी -स्त्रीलिंग )
  • बैल मेरा है+ मेरा -पुलिंग )

(4)संबंध कारक की विभक्ति द्वारा

 उदाहरण 

  • मोहन की गाय कहां है? (की -स्त्रीलिंग) 
  • मोहन का बैल कहां है?( का- पुलिंग )

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *