वचन क्या है?
संज्ञा सर्वनाम क्रिया तथा विशेषण के जिस रुप से संख्या का बोध होता है उसे वचन कहते हैं।
उदाहरण –
- लड़का ,लड़की ,कुत्ता ,घोड़ा ,आदि। – एक का बोध
- लड़के, लड़कियां, कुत्ते, घोड़े ,आपलोग ,आदि।- अनेक का बोध

वचन के भेद
वचन के दो भेद होते हैं –
- एकवचन
- बहुवचन
(1) एकवचन – शब्द के जिस रुप से एक वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है उसे एक वचन कहते हैं ।
उदाहरण – गाय, किताब, कलम, लड़का आदि।
(2) बहुवचन – शब्द के जिस रूप से एक से अधिक व्यक्तियों या वस्तुओं का बोध होता है उसे बहुवचन कहते हैं ।
उदाहरण – गाये ,किताबें ,कमले ,लड़के ,आदि।
इसे भी पढ़ें – समास क्या है यह कितने प्रकार का होता है? भेद एवं उदाहरण
बहुवचन बनाने के नियम
(1) इकारांत और ईकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘इ’ ‘ई’ को इयां मैं बदल कर बहुवचन बनाया जाता है ।
उदाहरण –
| लड़की | लड़कियां। |
| नारी | नारियां |
| नीति | नितीयां |
| तिथि | तिथिया |
| सखी | सखियां |
| रानी | रानियां |
| विधि | विधियां |
| स्त्री | स्त्रियां |
| मिठाई | मिठाईयां |
(2) ‘उकारांत’ ऊकारांत ‘स्त्रीलिंग शब्द के अंत में बस ‘एं’ जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है यदि अंत में ‘ऊ’ हो तो उसे ‘उ ‘करके ‘एं ‘लगाया जाता है।
उदाहरण –
| वस्तु | वस्तुए |
| बहू | बहुएं |
| वधू | वधुए |
| धनु | धनुए |
| ऋतु | ऋतुए। |
| धातु | धातुएं |
(3) अकारांत पुल्लिंग शब्दों के अंत मे आ ‘को ‘ ऐ’ बदलकर बहुवचन बनाया जाता है।
उदाहरण –
| लड़का | लड़के |
| कमरा | कमरे |
| घोड़ा | घोड़े |
| पहिया | पहिए |
| पुआ | पुए। |
| कपड़ा | कपड़े |
| हरा | हरे |
| छोटा | छोटे |
(4) कुछ स्त्रीलिंग या पुल्लिंग एकवचन शब्दों में गण वर्ग, जन,जाति ,वृंद ,लोग ,दल आदि शब्द लगाकर बहुवचन बनाया जाता है ।
उदाहरण –
| गण | पाठकगण, छात्रगढ़, नेतागण, मंत्री गण |
| वर्ग | अधिकारीवर्ग, शासकवर्ग, धनीवर्ग, छात्रवर्ग । |
| जन | वृद्धजन,भक्तजन, गुरुजन, स्त्रीजन |
| जाति | मनुष्यजाति, स्त्रीजाति, मानवजाति, पुरुषजाति । |
| लोग | डॉक्टरलोग, विद्यार्थीलोग |
| दल | विद्यार्थी दल, छात्र दल, नेता दल, स्त्री दल । |
(5) अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में ‘आ’ के साथ ‘ए ‘जोड़कर बहुवचन बनाया जाता है ।
उदाहरण –
| लता | लताए |
| दिशा | दिशाएं |
| माता | माताएं |
| कन्या | कन्याए |
| महिला | महिलाएं |
| समस्या | समस्याएं |
| भाषा | भाषाएं |
| शाखा | शाखाएं |
(6) अकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के अंत में’ अ ‘को ‘ए’ में बदलकर बहुवचन बनाया जाता है
उदाहरण –
| गाय – | गाये |
| पुस्तक | पुस्तकें |
| झील | झीले। |
| बहन | बहने |
| रात | रातें |
| आंख | आंखे |
| सड़क | सड़कें |
| आदत | आदतें |
| बात | बातें |
(7) ‘या ‘से अंत होने वाले स्त्रीलिंग शब्दों के अंत वाले ‘या ‘को ‘यां ‘में बदलकर बहुवचन बनाया जाता है ।
उदाहरण –
| चिड़िया | चिड़ियां। |
| चुहिया | चुहियॉ |
| गुड़िया | गुड़ियां। |
| खटिया | खटियां |
| कुटिया | कुटियां |
वचन से जुड़े कुछ सवाल जवाब
वचन क्या है?
संज्ञा सर्वनाम क्रिया तथा विशेषण के जि