श्रमिक कार्ड तथा ई श्रम पोर्टल क्या है? श्रमिक कार्ड कैसे बनाये?

केंद्र सरकार के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा श्रमिक पोर्टल की शुरूआत की गई है। जिसके अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कर अनेक सुविधाएं प्रदान की जानी है।

ई श्रम पोर्टल द्वारा कैसे श्रमिक कार्ड बनाये जाते है

ई श्रम पोर्टल क्या है?

पोर्टल के तहत देश के प्रत्येक मजदूर का आंकड़ा जमा किया जाना है चाहे वे किसी भी क्षेत्र जैसे निर्माण मजदूर प्रवासी मजदूर स्ट्रीट वेंडर अथवा घरेलू कामगार हो। श्रमिक पोर्टल द्वारा उनके आंकड़े जमा कर एक 12 डिजिट का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) तथा ई श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। यह श्रम कार्ड देश के असंगठित क्षेत्र के 38 करोड़ मजदूरों को जारी किया जाना है। 

केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों असंगठित मजदूरों को एक नया परिचय प्राप्त होगा इसके अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सामाजिक कल्याण योजनाओं में लाभ लेने हेतु उन्हें अलग से कोई भी रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी से अपने श्रमिक कार्ड के आधार पर ही अनेक योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

श्रमिक कार्ड क्या है?

श्रमिक कार्ड मजदूर या श्रमिक का पहचान पत्र होता है। इसमें 12 अंको का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होता है जो की श्रम मंत्रालय में रजिस्टर होता है इस नंबर में उस श्रमिक से जुडी साडी जानकारी होती है।

ई श्रमिक कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन

ई श्रमिक कार्ड हेतु श्रमिक स्वयं अथवा नजदीकी नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके लिए उन्हें निम्न जानकारियां अपने साथ रखनी होंगी

  1. पहचान हेतु आधार कार्ड नंबर
  2. आधार कार्ड से लिंक एक्टिव मोबाइल नंबर
  3. श्रमिक का बैंक खाता विवरण
  4. रजिस्ट्रेशन हेतु श्रमिक की उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लाभ

  1. श्रमिक पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने से सरकार द्वारा वर्तमान में प्रगतिशील अनेक सामाजिक कल्याण योजनाओं सहित भविष्य में श्रमिक के लिए प्रस्तावित योजनाओं के लिए लाभ एक ही स्थान मिलना संभव हो सकेगा।
  2. श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के उपरांत प्रत्येक श्रमिक को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत ₹200000 का दुर्घटना बीमा सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
  3. सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण योजना के अंतर्गत राशि का भुगतान श्रमिक के बैंक खाते पर राशि हस्तांतरित करके किया जाएगा।
  4. श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने पर श्रमिकों को सरकार की अन्य योजनाओं के लिए अलग से कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। श्रमिक पोर्टल पर जारी श्रमिक कार्ड के आधार पर ही उनकी पहचान योजनाओं के लिए की जाएगी।
  5. श्रमिक पोर्टल के अंतर्गत श्रमिकों को प्रधानमंत्री बीमा योजना मानधन योजना आयुष्मान भारत जैसी योजना हेतु नाम अंकित किया जाएगा।
  6. श्रमिक पोर्टल के अंतर्गत दुर्घटना होने पर पूर्ण रूप से अपंग होने की स्थिति में ₹200000 तथा आंशिक रूप से अपंग होने की स्थिति में ₹100000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  7. श्रमिक पोर्टल के माध्यम से श्रमिक

💠 Fastag Recharge कैसे करें
💠 Voter ID को Aadhaar Card से कैसे लिंक करें?
💠 WhatsApp से पैसे कैसे Transfer करें
💠 Fastag क्या है?

श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए निम्न असंगठित क्षेत्रों के मजदूर पात्र होंगे

  1. छोटे तथा सीमांत कृषक
  2. भूमिहीन कृषक मजदूर
  3. मछुआरे तथा पशुपालन क्षेत्र के मजदूर
  4. बीड़ी कामगार तथा भवन निर्माण कार्य के मजदूर
  5. चमड़ा उद्योग तथा ईट भट्टा के कार्य में लगे मजदूर
  6. अन्य असंगठित क्षेत्र जैसे स्ट्रीट वेंडर दुकानों में कार्यरत कामगार इत्यादि

श्रमिक पोर्टल के अंतर्गत ध्यान रखने योग्य मुख्य बातें

  1. यह योजना केवल असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए है।
  2. श्रमिक पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन हेतु कोई आय का मापदंड निर्धारित नहीं किया गया है।
  3. श्रमिक पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन हेतु उम्र सीमा 16 से 59 वर्ष के मध्य रखी गई है।
  4. इस पोर्टल के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन के उपरांत यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) प्रत्येक श्रमिक को जारी किया जाएगा जो उसकी पहचान के रूप में प्रयुक्त होगा।
  5. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक श्रमिक को एक ई श्रमिक कार्ड भी जारी किया जाएगा जिससे अंतर्गत सरकार की सामाजिक कल्याण योजनाओं हेतु उसकी पहचान की जाएगी।
  6. इस योजना के रजिस्ट्रेशन हेतु किसी भी प्रकार की शुल्क नहीं  लिया जाएगा यह सुविधा निशुल्क होगी।
  7. इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को आंशिक रूप से विकलांग होने पर ₹100000 की सहायता राशि तथा पूर्ण रूप से विकलांग होने पर ₹200000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  8. इसके अंतर्गत सामाजिक कल्याण योजनाओं में जारी की गई सहायता राशि को श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे तौर पर हस्तांतरित किया जाएगा
  9. श्रम पोर्टल के अंतर्गत श्रमिकों को  रजिस्ट्रेशन तथा अन्य सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 14434 भी जारी किया गया है।
  10. श्रम पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक https://register.eshram.gov.in/#/user/self हैं।

Leave a Comment