MP Kisan App क्या है? Mobile Se E-uparjan Panjiyan Kaise kare?

MP e-uparjan Panjiyan 2021 मध्यप्रदेश के किसानों की फसल खरीदी के रजिस्ट्रेशन के लिए बनाया गया है खरीफ और रबी फसल का रजिस्ट्रेशन कराकर आप अपनी फसल को बेच सकते हैं MP e-uparjan के द्वारा सरकार MP के किसानो की सभी जानकारी रखती है और भविष्य में आने वाली सभी योजनाओ की जानकारी इसी पोर्टल के माध्यम से किसानों के लिए जारी करती है। आइये जानते है गेहूँ या धान का रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं मोबाइल से

MP Kisan App क्या है?

MP Kisan App एक ऐसा ऐप है जिससे Madhya Pradesh के किसानों के फसल से सम्बंधित सभी कार्य होते हैं। MP Kisan App में E-Uparjan Panjiyan, गिरदावरी की जानकारी, खसरा, नक्सा, PM Kisan, सीमांक, फसल स्व घोषणा, फसल का बाजार भाव, कृषि योजनाए के साथ साथ मौसम की जानकारी भी मिल जाती है।

MP Kisan App Madhya Pradesh के किसान भाइयों के लिए बनाया गया है इस ऐप से किसान गेहूँ, धान, चना के ई-उपार्जन पंजीयन करके अपनी फसल को बेच सकते हैं और बेची हुई फसल की राशि को पंजीयन के दौरान दिए गए अकाउंट में भेज दिया जाता है इसके साथ किसान से जुडी हर जानकारी इस ऐप में उपलब्ध कराई जाती है।

MP Kisan App को कैसे Download और Install करें?

  • मोबाइल में Google Play Store Open करें।
  • Search Box में MP Kisan App सर्च करें।
  • MP Kisan App पर क्लिक करें।
  • Install पर Click करें।
  • Download होने के बाद Open करें।

Mobile से MP E-Uparjan पंजीयन कैसे करें?

  • मोबाइल में MP Kisan App Open करें।
  • ई-उपार्जन पंजीयन पर Click करें।
  • Plus ➕ के आइकॉन पर क्लिक करें।
  • अपना जिला, तहसील, हल्का नंबर, ग्राम और खसरा नंबर चुने और जमा करें।
MP E-Uparjan खसरा नंबर जोड़े
  • अब आपका खसरा नंबर पंजीयन सूची में दिखेगा उसके नीचे दिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें और जमा पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन में किसान नाम समग्र ID, आधार कार्ड नंबर दिखेगा।
  • पंजीयन हेतु यहाँ क्लिक करें को दबाये।
  • मै सहमत हूँ में क्लिक करें और जमा करें।
पंजीयन की नियम और शर्तें
  • Next Step में आपको अपना आधार सत्यापन करना होगा इसके लिए अपना आधार नंबर डालें जिसके लास्ट के 4 अंक दिख रहें होंगे और जमा पर क्लिक करें।

Note – यदि आधार के अंतिम 4 अंक आपके नहीं हैं तो अपने खसरे से लिंक आधार नंबर सही कराये या अपडेट कराये।

  • आधार नंबर में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में OTP भेजा जायेगा इस OTP को भरें और जमा पर क्लिक करें।
  • किसान अपनी समग्र आईडी को चेक करें और जमा करें।
  • अब आपकी Personal जानकारी दिखेगी इसको जांचे।
  • Cast को भरें।
  • भण्डारण केंद्र को सेलेक्ट करें।
  • फसल विक्रय करने हेतु या बेचने हेतु तीन ताकिख को चुनें।(ऐसी डेट को भरें जब आपकी फसल बेचने के लिए तैयार हो या फसल काट जाये)
  • जमा पर क्लिक करें।
  • जमा करते ही स्क्रीन पर सफलता पूर्वक पंजीयन के साथ किसान कोड दिखने लगेगा और आपके मोबाइल नंबर में SMS प्राप्त हो जायेगा।

💠 Fastag Recharge कैसे करें : Fastag Recharge Kaise Kare
💠 10 तरीके से करें क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
💠 WhatsApp से पैसे कैसे Transfer करें
💠 Fastag क्या है? कैसे काम करता है कैसे बनाये और Activate करें।

खसरा नंबर में आधार नंबर कैसे लिंक कराये?

खसरा नंबर में किसान अपना आधार नंबर लिंक करने के लिए अपने ग्राम के पटवारी से संपर्क करें। इसके साथ किसान अपनी बही तथा आधार नंबर के साथ पटवारी के पास जावे और अपने खसरे नंबर में अपने आधार को लिंक कराये। बिना आधार लिंक के आप MP E-Uparjan पंजीयन नहीं कर सकते हैं।

PM Kisan सम्मान निधि योजना की स्थिति जानें

  • मोबाइल में MP Kisan App Open करें।
  • पी एम किसान पर क्लिक करें।
  • पी एम किसान की स्थिति के लिए समग्र या खसरा नंबर में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • समग्र आईडी या खसरा नंबर डालें और जमा करें।
  • Screen में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में जुड़े किसान की जानकारी आ जाएगी।

मौसम की जानकारी कैसे देखे

  • मोबाइल में MP Kisan App Open करें।
  • मौसम की जानकारी पर क्लिक करें।
  • GPS Location के पॉपअप पर OK करें।
  • Screen में आपके Area के मौसम की जानकारी आ जाएगी।

MP Kisan App में मौसम की क्या जानकारी मिलती है?

  • मौसम का Temperature डिग्री सेल्सियस में
  • हर घंटे के मौसम की जानकारी
  • पूरे हफ्ते के मौसम की जानकारी
  • हवा की गति
  • हवा में नमी की जानकारी
  • बारिश की मात्रा

कृषि योजनाएं जानें

MP Kisan App से मध्यप्रदेश में फसल संबंधी सभी योजनाए आ जाती हैं इन योजनाओं का लाभ आप बहुत ही आसानी से ले सकते हैं।

  • मोबाइल में MP Kisan App Open करें।
  • कृषि योजनाएं पर Click करें।
  • अपना जिला Select करें।
  • जिला Select करते ही आपके जिले की सारी कृषि योजनाएं आ जाएगी।

खसरा नक्शा कैसे Download करें?

  • मोबाइल में MP Kisan App Open करें।
  • खसरा/खतौनी/नक्शा पर Click करें।
  • नमूना कॉपी पर Click करें।
  • उस चेकबॉक्स पर क्लिक करें जो Download करना चाहते हैं।
  • अपना जिला, तहसील, हल्का नंबर, ग्राम और खसरा नंबर चुने और जमा करें।
  • जमा करने के बाद आपका खसरा/खतौनी/नक्शा Download हो जायेगा।

गिरदावरी कैसे देखे

  • मोबाइल में MP Kisan App Open करें।
  • गिरदावरी जानकारी पर Click करें।
  • अपना जिला, तहसील, हल्का नंबर, ग्राम और खसरा नंबर चुने और जमा करें।
  • जमा करने के बाद स्क्रीन में आपके खसरे की गिरदावरी की जानकारी आ जाएगी।

MP e-uparjan Panjiyan से जुड़े कुछ सवाल जवाब

क्या MP e-uparjan Panjiyan मोबाइल से कर सकते हैं ?

हाँ, MP Kisan App से MP e-uparjan रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

क्या MP e-uparjan Panjiyan के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना जरुरी है ?

जी हाँ मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरुरी है बिना मोबाइल नंबर लिंक के रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

खसरा में आधार नंबर कैसे लिंक करें ?

पटवारी से आप अपने खसरा में आधार नंबर लिंक करा सकते हैं।

क्या खसरा में आधार नंबर लिंक होना जरुरी है ?

हाँ, बिना आधार नंबर लिंक के रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

Leave a Comment