हरमनप्रीत सिंह का जीवन परिचय – उम्र, कद, वजन | Harmanpreet Singh Biography in Hindi 2021

हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी हैं जो डिफेंडर के रूप में खेलते हैं तथा पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ के रूप में भी खेलते हैं। भारतीय हॉकी टीम में हरमनप्रीत सिंह का नाम टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में रहा है। हॉकी टीम  डिफेंस का हिस्सा होने के बावजूद भी, उन्हें गोल करने की आदत है। आइये जानते हैं हरमनप्रीत सिंह के जीवन के बारे में –

हरमनप्रीत सिंह का जीवन परिचय (Harmanpreet Singh Biography in Hindi)

नामहरमनप्रीत सिंह
उम्र(Age)25 years
जन्म (Date of Birth)6 जनवरी 1996
जन्म स्थानअमृतसर, पंजाब
धर्मसिख
खेलने का स्थान (Playing position)डिफेंडर (Defender)
ऊंचाई (Height)1.80 m (5 ft 11 in)
वजन (Weight)70 kg
वैवाहिक स्थितिअविवाहित (सगाई हो गई है)
पत्नी (Wife)अमनदीप कौर (सगाई हुई है)
Harmanpreet Singh Biography

हरमनप्रीत सिंह कौन हैं?

हरमनप्रीत सिंह एक भारतीय हॉकी प्लेयर है जो भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम में डिफेंडर के रूप में खेलते हैं। हरमनप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में 6 जनवरी 1996 को हुआ है यह मूल रूप से पंजाब के ही रहने वाले हैं।

हरमनप्रीत सिंह का शुरुआती जीवन (Harmanpreet Singh Early Life)

हरमनप्रीत सिंह 15 वर्ष की उम्र से हॉकी से जुड़े हुए हैं। शुरुआत में इनके द्वारा जालंधर में स्थित सुरजीत हॉकी एकेडमी ज्वाइन की गई यह हॉकी के अपने शुरुआती समय में टीम में फॉरवर्ड स्थान पर खेलना चाहते थे परंतु समय के साथ उन्हें डिफेंडर की भूमिका अदा करनी पड़ी जो उनके लिए भाग्यशाली साबित हुई।

ये भी जानें – Harnaaz Sandhu कौन हैं | Harnaaz Sandhu, Miss Universe 2021

इनके वर्ष 2014 से 2016 तक भारतीय अंडर 21 हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया गया तथा वर्ष 2016 से ये भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। हरमनप्रीत सिंह का नाम हॉकी जगत में तब विख्यात हुआ जब उन्होंने 2014 में मलेशिया में हुए सुल्तान जोहर कप में 9 गोल दागते हुए भारत को प्रथम स्थान दिलाया था। हरमनप्रीत सिंह वर्तमान में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड क्लब से भी जुड़े हुए हैं। हरमनप्रीत सिंह प्रसिद्ध हॉकी प्लेयर जुगराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं।

हरमनप्रीत सिंह टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।

हरमनप्रीत सिंह को प्रदान किए गए अवार्ड

  • वर्ष 2014 में हॉकी इंडिया द्वारा हरमनप्रीत सिंह को जुगराज सिंह अवॉर्ड  प्रदान किया गया।
  • वर्ष 2016 व 2018 में एशियन प्रमोशन प्लेयर का खिताब भी इन्होंने जीता।
  • वर्ष 2019 में हॉकी इंडिया द्वारा इन्हें परगट सिंह अवार्ड प्रदान किया गया
  • टी ओ आई एस ए द्वारा वर्ष 2020 का प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड बीन को प्रदान किया गया।
  • विश्व हॉकी संघ द्वारा वर्ष 2020 21 का एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी इन्हें प्राप्त हुआ।

हरमनप्रीत सिंह और टीम द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ में गया प्रदर्शन

खेलस्थानवर्षपदक
जूनियर एशिया कपकुआंटन2015गोल्ड
जूनियर विश्व कपलखनऊ2016गोल्ड
विश्व हॉकी लीगभुवनेश्वर2016-2017कांस्य
चैंपियंस ट्रॉफीलंदन2016सिल्वर
एशिया कपढाका2017गोल्ड
एशियन चैंपियंस ट्रॉफीमस्कट2018गोल्ड
चैंपियंस ट्रॉफीब्रेडा2018सिल्वर
एशियाई खेलजकार्ता2018 कांस्य
ओलम्पिक खेलटोक्यो2020कांस्य

हरमनप्रीत सिंह वर्ष 2020 में अमनदीप कौर के साथ सगाई के बंधन में बंधे हैं।

वर्तमान में हरमनप्रीत सिंह बांग्लादेश में चल रही एशिया हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय हॉकी टीम में डिफेंडर के रूप में खेल रहे हैं चैंपियनशिप में उन्होंने सर्वाधिक 4 गोल करते हुए टॉप स्कोरर के पद को बरकरार रखा  हैं। आज तक हरमनप्रीत सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय हॉकी में किए गए गोलों की संख्या 80 है।

हरमनप्रीत सिंह के जीवन से जुड़े कुछ जवाब

हरमनप्रीत सिंह किसे अपना आदर्श मानते हैं?

जुगराज सिंह

हरमनप्रीत सिंह का जन्म कहाँ हुआ?

अमृतसर, पंजाब

हरमनप्रीत सिंह कितने साल के हैं?

25 साल

हरमनप्रीत सिंह भारतीय हॉकी टीम में position के रूप में खेलते हैं?

डिफेंडर (Defender)

हरमनप्रीत सिंह ने किस उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया?

15 साल की उम्र में

हरमनप्रीत सिंह की पत्नी या Wife कौन हैं?

अमनदीप कौर (हाल ही में सगाई हुई है)

ये भी पढ़े – किदांबी श्रीकांत सिल्वर मेडल विजेता 2021

Leave a Comment